{"_id":"6793739b400a38306f068d53","slug":"demand-to-establish-cooperative-bank-branch-and-atm-in-tikrigarh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-142449-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टिकरीगढ़ में सहकारी बैंक की शाखा और एटीएम स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टिकरीगढ़ में सहकारी बैंक की शाखा और एटीएम स्थापित करने की मांग
Sat, 25 Jan 2025 04:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 25 Jan 2025 04:32 AM IST
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। टिकरीगढ़ क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा और एटीएम बूथ स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। बैंकिंग सुविधाओं के अभाव में लोगों को मनरेगा दिहाड़ी और अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भंजराडू जाना पड़ता है। इससे लोगों का पूरा दिन बर्बाद हो जाता है।
क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की मांग को लेकर चुराह के समाजसेवी वीरेंद्र ठाकुर राज्य सहकारी बैंक के निदेशक ललित ठाकुर से उनके कार्यालय में मुलाकात की। समाजसेवी वीरेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शामिल ग्रामीणों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, हरीश कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार ने बताया कि टिकरीगढ़ क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं का अभाव है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बैंक की शाखा और एटीएम की स्थापना से क्षेत्र की 15 पंचायतों की आबादी को लाभ मिलेगा। उन्होंने मनरेगा दिहाड़ी के पैसे सहित अन्य वित्तीय लेन-देन के लिए भंजराड़ू की दौड़ से भी छुटकारा मिल जाएगा। उधर, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक ललित ठाकुर ने आश्वासन दिया है कि आरबीआई टीम द्वारा स्वीकृति मिलते ही टिकरीगढ़ में बैंक की शाखा और एटीएम स्थापित कर दिए जाएंगे।