फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand to declare the Draman-Jot-Chamba road a National Highway.

Chamba News: द्रमण-जोत-चंबा सड़क को एनएच घोषित करने की मांग

Wed, 14 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demand to declare the Draman-Jot-Chamba road a National Highway.
चंबा। द्रमण-जोत-चंबा सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने या किसी उपयुक्त केंद्र योजना में शामिल करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में एडवोकेट अभिषेक चंबियाल ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सांसद से इस मामले को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाने का आग्रह किया। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2016 में द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा होते हुए तीसा-किलाड़ मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति की घोषणा की गई थी। इसके बाद संबंधित दस्तावेज सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजे गए लेकिन मार्ग को अंतिम रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित नहीं किया गया। चंबियाल ने कहा कि इस बीच द्रमण से चंबा तक का महत्वपूर्ण हिस्सा इससे बाहर रह गया है। वर्तमान में यह मार्ग जिले को कांगड़ा क्षेत्र और टांडा की चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण सड़क पर सुरंगों, पुलों और अन्य बड़े निर्माण कार्यों की आवश्यकता पड़ सकती है। उन्होंने सांसद हर्ष महाजन से मांग की कि इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिलाने या केंद्रीय वित्तपोषित योजना में शामिल करने के लिए प्रभावी पहल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed