{"_id":"662d2896cb925954370691b0","slug":"demand-sent-for-1800-quintals-farmers-will-get-maize-seeds-on-time-chamba-news-c-88-1-ssml1004-123476-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 1800 क्विंटल की मांग भेजी, किसानों को समय पर मिलेगा मक्की का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 1800 क्विंटल की मांग भेजी, किसानों को समय पर मिलेगा मक्की का बीज
Sat, 27 Apr 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के किसानों को मक्की का बीज समय पर उपलब्ध होगा। कृषि विभाग चंबा ने इसके लिए मांग भेज दी है। मांग के अनुसार जिले के किसानों को बीज मिलेगा।
पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज किसानों को यह बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। हैदराबाद की कंपनी ने बीज के लिए टेंडर लिया है। जल्द ही इसके दाम तय हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार शुरुआती डिमांड जिले में मक्की बीज की 1800 क्विंटल रहती है। ऐसे में विभाग ने गत वर्ष खपत के आधार पर 1800 क्विंटल ही बीज की मांग निदेशालय भेजी है। गत वर्ष विभाग ने 2200 क्विंटल बीज मंगवाया था। 1800 क्विंटल ही बीज की बिक्री हो पाई। विभाग ने शेष बीज कंपनी को वापस कर दिया। गौरतलब है कि जिला चंबा के भटियात, सिहुंता, तीसा, भरमौर, सलूणी, किहार, उदयपुर, पुखरी, भलेई सहित मैहला और राख में मक्की की बिजाई की जाती है। अधिकतर किसानों की आय मक्की की फसल रहती है। मई माह के शुरुआती सप्ताह में किसान मक्की की बिजाई शुरू कर देते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मई के पहले सप्ताह तक आपूर्ति हो जाएगी और विभिन्न बीज वितरण केंद्रों के जरिये यह बीज किसानों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों को बीज के लिए न भटकना पड़े।
--
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि इस बार गत वर्ष की खपत के अनुसार बीज की मांग की गई है। कहा कि 1800 क्विंटल बीज गत वर्ष विक्रय हुआ था। हैदराबाद का बीज किसानों को मिलेगा। दाम तय होने के बाद पचास प्रतिनिधि अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध होगा।