फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand raised to form District Welfare Board of CRPF

Chamba News: सीआरपीएफ का जिला कल्याण बोर्ड बनाने की उठाई मांग

Thu, 18 Jan 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to form District Welfare Board of CRPF
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात कर ज्ञापन देते केंद्रीय सशत्रबल के सेवानिवृत्त संगठन के सदस
अंब(ऊना)। केंद्रीय सशत्र बल के सेवानिवृत्त संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से मुलाकात कर उन्हें लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सुरेंद्र कुमार शर्मा ने की। पंजोआ में विधायक कार्यालय में हुई मुलाकात में संगठन के सदस्यों ने सीआरपीएफ का जिला कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग उठाई। साथ ही राष्ट्रपति से पुलिस मेडल सम्मानित शहीद कांस्टेबल फकीर चंद की याद में स्कूल अथवा भवन निर्माण करवाने और जम्मण कुआली गांव से शहीद कांस्टेबल रुकमदीन की याद में गांव में स्मृति चिह्न का निर्माण करवाने की मांग उठाई। उसके अलावा उन्होंने कैंटीन में पचास प्रतिशत जीएसपी माफ करवाने और 2004 के बाद कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा की वकालत की है। इस मौके पर शरवन सिंह, रविदत्त शर्मा, दलवीर चंद. अमीर हुसैन, मतिधर, चन्नण, मनोहर लाल मौजूद रहे। संवाद।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed