फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for investigation of works by administrative committee

Chamba News: कार्यों की प्रशासनिक कमेटी से जांच कराने की मांग

Tue, 27 Feb 2024 09:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for investigation of works by administrative committee
चंबा एसी टू डीसी पीपी सिंह को ज्ञापन देते धरने पर बैठे पार्षद।संवाद
चंबा। नगर परिषद के समस्त वार्डों में नौ साल में हुए विकासात्मक कार्यों की प्रशासनिक टीम की ओर से जांच करवाने के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने आवाज बुलंद की है। धरना-प्रदर्शन कर रहे पार्षदों के मुताबिक प्रशासन की ओर से गठित की जाने वाली प्रशासनिक कमेटी में नगर परिषद के पार्षद भी शामिल होने चाहिए जिससे सच से पर्दा उठ सके। नगर परिषद कार्यालय के बाहर मंगलवार को सुबह 11:30 से लेकर 1:30 बजे तक कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने दसवें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद उन्होंने एसीटूडीसी पीपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित पार्षदों उर्मिला जंदरोटिया, सीमा कुमारी, खालिद मिर्जा, अंजू देवी, जीवन सलारिया और भुवनेश्वरी गुलाटी का कहना है कि नगर परिषद अध्यक्ष के इंतजार में लगभग दस दिन बीत चुके हैं लेकिन न तो अध्यक्ष कार्यालय पहुंची हैं और न ही उनकी मांगें पूरी हो पा रही हैं। पार्षदों ने कहा कि पिछले नौ सालों से जो भी नगर परिषद में कार्य हुए हैं उनकी प्रशासनिक जांच होनी चाहिए। कहा कि हाल ही में विकास कार्यों के ऑनलाइन टेंडर लगे हैं। इनमें लाइट, पोल और बेंच आदि की निविदाएं लगी हैं। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से पोल, लाइट और बेंच की निविदाएं रोकी जा रही हैं। ये पोल, लाइटें और बेंच विशेषकर कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्डों में लगनी हैं। इसलिए इन निविदाओं को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की ओर से रोका जा रहा है। जबकि, हाल ही में नप चंबा की ओर से रेत-बजरी, पशु चारा और लाइटें निविदाओं के माध्यम से ली गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अब दोहरे मापदंड आखिर क्यों अपनाए जा रहे हैं। अत: जो टेंडर और निविदाएं लगी हैं, उन्हें शीघ्र खुलवाया जाए। पार्षदों ने एसी टू डीसी से मांग उठाई है कि नप चंबा को इस बारे में आदेश जारी कर प्राथमिकता के आधार पर आचार संहिता से पूर्व कार्य आरंभ करवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed