फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Demand for additional ambulance in medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त एंबुलेंस की मांग

Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demand for additional ambulance in medical college
चंबा। मेडिकल कॉलेज में अतिरिक्त एंबुलेंस का प्रबंध करवाने की मांग को लेकर एनएसयूआई इकाई चंबा के पदाधिकारियों ने एडीएम से मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि एंबुलेंस की कमी के कारण कई परिवार अपने सदस्यों को खो चुके हैं। इतना ही नहीं, निर्धन परिवारों को चंबा से टांडा पहुंचना चुनौतीपूर्ण बन जाता है।
विज्ञापन

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा और सदस्यों सोहेब, रोशन, मिंटू, राहुल, पंकज, तरुण कुमार आदि ने कहा कि जिले की आम जानता में कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। बीमार होने पर वे इस उम्मीद में मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए पहुंचते है कि उन्हें कुछ राहत मिलेगी लेकिन, मरीज को टांडा रेफर कर दिया जाता है। कई बार एंबुलेंस समय पर न मिल पाने की सूरत में उन्हें मजबूरन निजी वाहन हायर करना पड़ता है। इससे और अधिक खर्चा हो जाता है। हाल ही में एक महिला की समय पर एंबुलेंस न मिल पाने से मौत हो गई है। इतना ही नहीं, कई बार एंबुलेंस के अभाव में मरीज को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाना भी काफी चुनौतीपूर्ण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed