फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Delivery done in ambulance, mother and child admitted to hospital

Chamba News: एंबुलेंस में करवाया प्रसव, जच्चा-बच्चा अस्पताल में भर्ती

Wed, 05 Jun 2024 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Jun 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Delivery done in ambulance, mother and child admitted to hospital
चंबा में 108 एंबूलेंस में प्रसव के बाद ईएमटी के साथ परिजन।संवाद
चंबा। गर्भवती महिलाओं को नवजीवन देने का काम 108 एंबुलेंस में तैनात स्टाफ कर रहा है। बुधवार सुबह सीमा पत्नी संतोष कुमार गांव मैंगल डाकघर सिल्लाघ्राट को प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन

गर्भवती महिला को पालकी में उठाकर गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर सिल्लाघ्राट बस स्टैंड पहुंचाया। कुछ ही देर में एंबुलेंस पायलट अजीत कुमार और ईएमटी अंजना कुमारी पहुंच गए। प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस में बैठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रवाना हुए। जडेरा के समीप अचानक से महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी और पायलट ने परिजनों की सहमति से एंबुलेंस में ही उसका प्रसव करवाने का निर्णय लिया। ईएमटी रंजना कुमारी ने एंबुलेंस प्रदाता कंपनी के चिकित्सक के साथ फोन के जरिये संपर्क साध कर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने एक स्वस्थ नवजात बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद एंबुलेंस जच्चा-बच्चा को लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंची। जच्चा-बच्चा को दाखिल कर लिया गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed