चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महात्मा जयलाल ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से हुआ। इस मौके पर मैहला, धरवाला, मुगला, साहो, जडेरा, मंगला राख, जांघी और आदर्शनगर से निरंकारी अनुयायियों ने भाग लिया। मंच पर विराजमान जयलाल ने कहा कि समान दृष्टि से व्यक्ति में द्वेष की भावना नहीं होती। हमारे पीर पैगंबर और हमारे मान्य धर्म ग्रंथ किसी भी प्रकार के पक्षपात की आज्ञा नहींं देते। फिर भी सर्वत्र पक्षपात पूर्ण व्यवहार देखने को मिलता है। वह वनस्पति, पहाड़, जीव-जंतु हर एक जीवित प्राणी में परमात्मा के दर्शन करना शुरू हो जाता है। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी।