फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Delhi's Vikas won the first Mali

Chamba News: दिल्ली के विकास ने जीती पहली माली

Wed, 26 Aug 2026 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Aug 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi's Vikas won the first Mali
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत खरल में आयोजित दंगल मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पहली माली में दिल्ली के पहलवान विकास ने जसौरगढ़ के लतीफ को पटखनी देकर जीत दर्ज की। विजेता को 17 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।
दूसरी माली में जम्मू के राका पहलवान ने जसौरगढ़ के मोहन लाल को हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दंगल में दिल्ली, अमृतसर, जालंधर, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, तीसा और किहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दंगल का शुभारंभ ग्राम पंचायत खरल के प्रधान देस राज वर्मा ने किया। उन्होंने मेला कमेटी को 5100 रुपये की राशि भेंट की। समापन समारोह में डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। पंचायत समिति सलूणी के उपाध्यक्ष मदन ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल के दौरान पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच और दमखम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हर मुकाबले के बाद दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
मेला कमेटी अध्यक्ष विनोद कुमार ने दंगल के सफल आयोजन में सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed