{"_id":"654bc476981f6a853302be2b","slug":"dehradun-chamba-route-bus-broke-down-in-chandigarh-chamba-news-c-88-1-ssml1004-11638-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंडीगढ़ में खराब हो गई देहरादून चंबा रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंडीगढ़ में खराब हो गई देहरादून चंबा रूट की बस
Wed, 08 Nov 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंड़ीगढ़ में खराब खड़ी परिवहन निगम की देहरादून-चंबा रूट की बस।स्त्रोत:जागरूक पाठक
भरमौर (चंबा)। जिला चंबा से लंबे रूटों पर चलने वाली बसों का बीच राह में खराब होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार शाम को देहरादून-चंडीगढ़-चंबा रूट की बस चंडीगढ़ में देर रात खराब हो गई।
बस में आई तकनीकी खराबी के बाद चालक ने बस को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर सवारियों को उतार दिया। इसके बाद दो घंटे तक 35 सवारियों को दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की लचर व्यवस्था को लेकर यात्रियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। सवारियों ने एचआरटीसी के निदेशक से आग्रह किया है कि खटारा बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाकर सवारियों की जान जोखिम में न डाली जाए।
यात्रियों में सुरेंद्र कुमार, मोहन सिंह, अश्वनी कुमार, किशन चंद, दलीप कुमार, संजीव कुमार, प्रहलाद कुमार, अशोक कुमार, रमेश कुमार, विनय कुमार और अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार को निगम की लंबे रूट की बस बीच राह हांफ गई। बस की हालत भी भीतर से इतनी दयनीय थी कि सवारियों को सफर करने में भी दिक्कतें पेश आ रही थीं। बताया कि एचआरटीसी की बसों में सवारियां विश्वास के साथ सफर करती हैं, लेकिन निगम प्रबंधन विभिन्न रूटों पर खटारा बसें चलाकर सवारियों की जान जोखिम में डाल रहा है।
विज्ञापन
उधर, आरएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने से इस प्रकार की समस्या पेश आई है। चंडीगढ़ में सवारियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर भेजा गया है।
--