फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Decorative lights broken, blighting the beauty of Eco Park Holi

Chamba News: सजावटी लाइटें टूटीं, ईको पार्क होली की सुंदरता पर लग रहा दाग

Mon, 27 Nov 2023 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 27 Nov 2023 04:18 AM IST
विज्ञापन
Decorative lights broken, blighting the beauty of Eco Park Holi
चंबा के होली का इको पार्क।संवाद
होली। जनजातीय क्षेत्र होली में सरकार ने ईको पार्क का निर्माण तो कर दिया है, मगर इसकी सुरक्षा का प्रबंधन शून्य है। पार्क के आसपास सीसीटीवी का प्रावधान नहीं हो पाया है। यहां हर समय शरारती तत्वों का डेरा लगा रहता है। पार्क में लगी सजावटी लाइटें भी तोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि वन विभाग भी इस पार्क की निगरानी नहीं कर रहा है। इस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। इस पार्क का निर्माण छह साल पहले हुआ था। पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने 24 जुलाई 2017 को इसका उद्घाटन किया था। इस पार्क के निर्माण का उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना था, मगर वन विभाग की ओर से इस पार्क की सुरक्षा का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों में उमेश कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र सिंह, देविया राम, राजकुमार और उत्तम दास ने कहा कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था लचर है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को यहां सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में गंभीरता दिखाने की गुहार लगाई है। वन विभाग के आरओ जगदीश चंद ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed