फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead body found

चमेरा जलाशय में शव मिलने से हड़कंप

Fri, 15 Jan 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 15 Jan 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
dead body found

राजपुरा में चमेरा जलाशय में एक शव शुक्रवार को तैरते दिखाई देने से हड़कंप मच गया, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस थाना चंबा को दी। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसएचओ दिनेश कुमार धीमान की अगुवाई में पुलिस दल ने सूचना स्थल पर पहुंच कर शव कब्जे लेते हुए मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी।

विज्ञापन



 शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय शव गृह लाया गया। पुलिस की ओर से की गई छानबीन में मृतक की पहचान काकू राम पुत्र उजल गांव व पंचायत लिल्ह के रूप में की है। मृतक सात जनवरी से घर से लापता था जिसकी परिजनों ने शिकायत नौ जनवरी को पुलिस को दी है। इसकी खोज में पुलिस ने स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास क्षेत्र में भी तलाश की मगर कोई सुराग नहीं लगा लेकिन शुक्रवार को घर से लापता उक्त युवक राजपुरा में चमेरा जलाशय में मृतक अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन



 पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तो आरंभ कर दी है, लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक किसी ने भी मृतक की मौत को लेकर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है बाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed