फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dead body

घर से मंदिर गया युवक खाई में गिरा, मौत

Sun, 24 May 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
dead body
चंबा। नौ दिन पहले सिकरीधार मंदिर गए युवक का शव चिकरयाणी नाला के पास खाई में बरामद हुआ है। पुलिस ने रविवार को शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान सन्नी कुमार पुत्र जर्म सिंह निवासी गांव नाटुंई डाकघर संधी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी कुमार 15 मई को अपने घर से सिकरीधार स्थित मंदिर को निकला था लेकिन रात होने तक घर नहीं लौटा। अगले दो दिन तक भी उसकी कोई सूचना परिजनों को नहीं मिली। 19 मई को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। इसके अलावा परिजन व अन्य ग्रामीण भी उसे तलाश करने लगे। शनिवार रात को पुलिस को सूचना मिली सिकरीधार को जाने वाले रास्ते में खाई में एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त करवाई। शव उपरोक्त लापता युवक का निकला। वहीं, दूसरी तरफ परिजनों ने भी युवक की मौत पर किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मोनिका ने बताया कि सिकरीधार में युवक का शव बरामद हुआ है। युवक कई दिनों से घर से लापता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed