{"_id":"5df8f6978ebc3e88137e8dd9","slug":"dc-issue-notice-two-panchyat-pardhan-chamba-chamba-news-sml317964664","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी धन के दुरूपयोग पर दो पंचायत प्रधानों को जिलाधीश ने जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी धन के दुरूपयोग पर दो पंचायत प्रधानों को जिलाधीश ने जारी किए नोटिस
विज्ञापन
चंबा। जिले की दो पंचायतों के प्रधानों पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। इसको लेकर उपायुक्त ने दोनों पंचायत प्रबंधनों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें उनसे संबंधित शिकायतों को लेकर जवाब तलब किया गया है। नोटिस हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम 1994 के तहत जारी हुए हैं। जांच रिपोर्ट में दोनों प्रधानों को प्रथम दृष्टि में दोषी माना गया है।
गौरतलब हो कि विकास खंड भरमौर के तहत ग्राम पंचायत कुगति की प्रधान और विस क्षेत्र भटियात की रायपुर पंचायत प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंची थी। इन शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच प्रक्रिया आरंभ करवाई गई। जांच प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में दोनों पंचायत प्रधानों को प्रथम दृष्टि में दोषी माना गया है। बहरहाल, जिला प्रशासन ने दोनों पंचायत प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
इनसेट
जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने विकास खंड भटियात की रायपुर पंचायत के प्रधान और भरमौर विकास खंड की कुगती पंचायत की प्रधान के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग को लेकर की गई शिकायतों के मद्देनजर अमल में लाई गई जांच के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पहले मामले में नोटिस प्राप्त होने के 10 दिन और कुगती पंचायत की प्रधान को नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर जवाब देने के आदेश जारी किए गए हैं।