फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   DC along with officers got involved in cleaning Changan

Chamba News: अफसरों के साथ चाैगान की सफाई में जुट गए डीसी

Sun, 18 Aug 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Aug 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
DC along with officers got involved in cleaning Changan
चंबा चौगान में सफाई अ​भियान के दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।संवाद
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के बाद चंबा चौगान को साफ-सुथरा बनाने के लिए रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त की अगुवाई में चलाए गए सफाई अभियान में उपायुक्त कार्यालय का स्टाफ, उप मंडलाधिकारी कार्यालय का समस्त स्टाफ और नगर परिषद चंबा के स्टाफ समेत सफाई ठेकेदार की लेबर मौजूद रही।
विज्ञापन

इस दौरान चौगान के इर्द-गिर्द बिखरे पड़े पालिथीन समेत अन्य कूड़-कर्कट को एकत्रित किया गया। कूड़े को बोरों में भरकर कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र केंद्र में भेजा गया। इस दौरान चौगान में बारिश से बचने के लिए रेत से भरकर रखी गईं बोरियों को एक किनारे पर रखा गया। मिंजर मेले के दौरान चंबा चौगान में लाखों का कारोबार होता है। चौगान में जिला, प्रदेश समेत देश भर के कोने-कोने से व्यापारी कारोबार करने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने 13 अगस्त को चौगान को व्यापारियों से तो खाली करवा दिया था, लेकिन यहां लगाए गए पंडाल का सामान वैसे का वैसे ही था। 16 अगस्त को व्यापारी वर्ग अपने बोरी-बिस्तर उठाकर चले गए। इसके बाद चौगान में टनों के हिसाब से कूड़ा-कर्कट बिखरा रहा। वहीं, सफाई ठेकेदार के श्रमिक अपने स्तर पर कूड़ा-कर्कट उठाते रहे। ऐसे में चंबा चौगान को चकाचक करने के लिए आखिरकार उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अगुवाई में डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय समेत नगर परिषद चंबा के कार्यालय के समस्त स्टाफ ने रविवार को सफाई अभियान चला कर चाैगान को काफी हद तक साफ-सुथरा किया। अब पवित्र मणिमहेश यात्रा को लेकर जिला समेत बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चौगान साफ-सुथरा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed