फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Daughter's 'omen' will reach in a week

एक सप्ताह में पहुंच जाएगा बेटियों का ‘शगुन’

Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Daughter's 'omen' will reach in a week
Daughter's 'omen' will reach in a week
चंबा। जिले में शगुन योजना के तहत लटके आवेदनों का जल्द निपटारा होने वाला है। आगामी माह विभाग को योजना के तहत 50 लाख का बजट मिलेगा। इस संदर्भ में विभाग और निदेशालय के बीच पत्राचार हो गया है। करीब दो माह से आवेदनों के तहत राशि जारी नहीं हुई है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग ने निदेशालय से 50 लाख की डिमांड की है। लिहाजा, अब निदेशालय ने भी योजना के तहत अग्रिम बजट की व्यवस्था करने की हामी भरी है। आगामी सप्ताह लंबित आवेदनों के तहत राशि का भुगतान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिले के लिए एक करोड़ 39 लाख के बजट का प्रावधान हुआ था। विभाग ने योजना का बेहतर तरीके से प्रचार-प्रसार किया और यह बजट नवंबर में ही खत्म हो गया। विभाग ने इस बजट से 451 आवेदकों को निर्धारित राशि आवंटित की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस योजना के माध्यम से प्रदेश की कन्याओं को विवाह अनुदान के रूप में 31 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जा रही है। इस योजना को एक अप्रैल 2021 से प्रदेश भर में संचालित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना को आरंभ करने की घोषणा बजट सत्र 2021-22 में की गई थी, जिसके बाद अधिसूचना जारी हुई। योजना के तहत आवेदनकर्ता हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। विवाह के लिए लड़की की उम्र 18, जबकि लड़के की 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। योजना का लाभ शादी की छह माह की अवधि पूरी होने के बाद नहीं मिलेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बालकृष्ण शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। कहा कि बजट आगामी सप्ताह विभाग को मिल जाएगा। उसके बाद लंबित मामलों का निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed