{"_id":"65e32b8f38e991ef720d1e00","slug":"date-for-getting-e-kyc-extended-till-31st-march-in-the-district-chamba-news-c-88-1-cmb1002-119627-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में 31 मार्च तक बढ़ाई ई-केवाईसी करवाने की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में 31 मार्च तक बढ़ाई ई-केवाईसी करवाने की तारीख
Sat, 02 Mar 2024 07:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 02 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
जिले में 31 मार्च तक बढ़ाई ई-केवाईसी करवाने की तारीख
लोग नहीं दिखा रहे दिलचस्पी, विभाग को पांचवी बार बढ़ानी पड़ी ई-केवाईसी करवाने की तिथि
जिला चंबा में अब 67 प्रतिशत ही हो पाई है ई-केवाईसी, पांगी में अब तक नहीं हुई शुरू : पुरुषोत्तम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के राशन कार्ड धारक ई-केवाईसी करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अब तक 67 प्रतिशत ही ई-केवाईसी हो पाई है। अब जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए एक और मौका दिया है। ई-केवाईसी करवाने के लिए तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। विभाग ने पांचवीं बार ई-केवाईसी की तारीख बढ़ाई है। साथ ही सभी उपमंडलों और डिपो संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करवाएं।
चंबा में 73, भटियात में 70, सलूणी में 74, मैहला में 67, तीसा में 69 और भरमौर में 56 प्रतिशत ई-केवाईसी हो पाई है। जिले में ओवरआल 67 प्रतिशत ई-केवाईसी राशन कार्ड धारकों की ओर से करवाई गई है। जनजातीय क्षेत्र पांगी में नेटवर्क की दिक्कत के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पाई है। पिछले करीब छह माह से सरकार की ओर से ई-केवाईसी के बारे में निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन, अभी तक शत-प्रतिशत ई-केवाइसी नहीं हो पाई है। राशन कार्ड धारकों की सुविधा के लिए सरकार ने करीब पांच बार तारीख बढ़ाई है। विभाग ने साफ किया है कि जो उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनका राशन कार्ड अस्थायी तौर पर बंद किया जा सकता है।
उधर, कार्यवाहक जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पुरुषोत्तम चौहान ने कहा कि 31 मार्च तक ई-केवाईसी करवाने की तारीख बढ़ाई गई है। उपभोक्ता ई-केवाईसी करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जो उपभोक्ता ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके राशन कार्ड अस्थायी तौर पर बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
--