फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Darki hill in Sarotha Nala, traffic stalled for 16 hours

Chamba News: सरोथा नाला में दरकी पहाड़ी, 16 घंटे तक ठप रहा यातायात

Tue, 21 Mar 2023 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 21 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Darki hill in Sarotha Nala, traffic stalled for 16 hours
चंबा। हरदासपुरा-साहो मार्ग पर सरोथा नाला के पास पहाड़ी दरकने के से 16 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सोमवार रात करीब 12 बजे भारी बारिश के चलते पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। इससे पहाड़ी का बड़ा भाग दरक गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हआ। देर रात का समय होने के कारण सड़क पर कोई भी वाहन या राहगीर नहीं था।
विज्ञापन

लोगों को पहाड़ी दरकने का पता उस समय चला जब मंगलवार को सुबह के समय वे वहां पहुंचे। 100 मीटर सड़क का वहां से नामोनिशान मिट चुका था। इसके चलते वहां से वाहनों की आवाजाही तो दूर की बात पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं था। इसके चलते सुबह के समय लोगों ने सरोथा नाला से होकर आवाजाही की। जबकि मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और मशीनरी मौके पर पहुंच गए। जेसीबी लगाकर यातायात सुचारु करवाने के लिए सड़क बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। शाम करीब 4:00 बजे विभाग ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। उसके बाद ही वहां से छोटे-बड़े वाहन गुजर पाए अन्यथा सुबह से लेकर शाम होने तक हरदासपुरा से साहो की तरफ जाने वाले वाहन वाया बालू होकर ही रवाना हुए।
विज्ञापन

मार्ग बाधित होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी होली क्षेत्र में संचालित परियोजनाओं को मशीनरी लेकर जाने वाले माल वाहक वाहनों को हुई। क्योंकि इन वाहनों की आवाजाही वाया सरोथा नाला होकर जाना तय की गई है। वाया जुलाहकड़ी होकर जाने से जाम लग जाता है इसलिए मंगलवार को होली की तरफ जाने वाले वाहनों को बालू में शाम तक मार्ग बहाली का इंतजार करना पड़ा। करीब आधा दर्जन माल वाहक वाहन मार्ग खुलने के इंतजार में बालू में ही खड़े रहे। सरोथा नाला में पहाड़ी दरकने से चंबा शहर को पानी की आपूर्ति देने वाली पेयजल लाइन भी टूट गई। पाइप लाइन ने पानी की गंगा बहने लगी। हालांकि मंगलवार को शहर में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं रही क्योंकि पेयजल भंडारण में विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध था लेकिन शहरवासी दिनभर इसी बात से चिंतित रहे कि शायद उन्हें बुधवार को पानी की आपूर्ति नहीं होगी लेकिन विभाग ने मुस्तैदी दिखाते हुए टूटी हुई पेयजल लाइन की शाम होने से पहले मरम्मत करवा दी। इसके चलते शहर में पानी की आपूर्ति बाधित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोथा नाला के पास पहाड़ी दरकने से सड़क का बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ गया। मार्ग को शाम चार बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। -मीत कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि मंडल चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed