फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie's Subhash Chowk will host its annual summer fair today.

Chamba News: डलहौजी के सुभाष चौक पर आज आयोजित होगा वार्षिक समर फेयर

Sat, 06 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Jun 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie's Subhash Chowk will host its annual summer fair today.
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के ऐतिहासिक सुभाष चौक में रविवार को शक्ति लेडीज क्लब की ओर से वार्षिक समर फेयर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले मेले में मनोरंजन, स्वादिष्ट व्यंजन, खेल और समाजसेवा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। शक्ति लेडीज क्लब की संस्थापक जेन कालेब और अध्यक्ष कोमल कोहली ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक एवं चैरिटेबल गतिविधियों के लिए धन जुटाना है। हर वर्ष समर फेयर करवाया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी भाग लेते हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें घर में बने स्वादिष्ट व्यंजनों और पहाड़ी पकवानों का स्वाद चखा जा सकेगा। बच्चों के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन होगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। महिलाओं की ओर से तैयार हस्तशिल्प उत्पाद, गिफ्ट आइटम और अन्य कलात्मक वस्तुएं भी प्रदर्शनी उपलब्ध रहेंगी। मेले का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहेगा। इसमें भाग लेने वाले लोगों को विशेष उपहार जीतने का मौका मिलेगा। सुभाष चौक में पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। शक्ति लेडीज क्लब ने क्षेत्रवासियों और पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचने की अपील की है। क्लब का कहना है कि मेले से प्राप्त आय को विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में खर्च किया जाएगा। संस्था के सदस्यों का मानना है कि यह आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता का एक सार्थक प्रयास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed