{"_id":"637a5613419273054d4a3249","slug":"dalhousie-students-first-in-quiz-competition-chamba-news-sml4284063119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर व जुनियर क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर व जुनियर क्विज प्रतियोगिता में हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
वर्वज प्रतियोगिता में अव्वल रहे गुरू नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी के विद्यार्थी।
- फोटो : Chamba
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित हिमाचल प्रदेश प्रांत स्तरीय (दक्षिण) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित सीनियर और जूनियर वर्ग की भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में कांगड़ा जिला और अन्य नामी स्कूलों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त कर डलहौजी का नाम रोशन किया है। जूनियर वर्ग में गुरु नानक पब्लिक स्कूल सार्थक शर्मा और रजत ठाकुर की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, सीनियर वर्ग की टीम में हरलीन कौर और अरमीत कौर की टीम ने भी पहला स्थान हासिल किया। स्कूल की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। इस टीम के साथ अध्यापिका मोनिका शर्मा और अध्यापक राकेश ठाकुर भी मौजूद रहे। इस अवसर पर गुरु नानक स्कूल के चेयरमैन कैप्टन एनएस भंडारी और स्कूल के प्रिंसिपल नवदीप भंडारी ने विजेता रहे बच्चों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे ही वे अपने स्कूल और डलहौजी का नाम रोशन करते रहें। उन्होंने कहा कि स्कूल न केवल गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहा है अपितु शिक्षा के साथ जुड़ी अन्य गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।