फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dalhousie notice for 64 farmer

डलहौजी क्षेत्र के 64 किसानों को किसान सम्मान निधि लौटाने के आदेश जारी

Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
dalhousie notice for 64 farmer
डलहौजी (चंबा)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपात्र किसानों को राशि लौटानी होगी। इस बारे में प्रशासन ने अपात्र किसानों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी को 24 दिसंबर तक यह राशि लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। डलहौजी तहसील के तहत भी ऐसे करीब 64 मामले सामने आए हैं। इनमें अपात्र किसानों को 24 दिसंबर तक धनराशि लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसमें ऐसे किसान शामिल हैं जो कि आयकर दाता है, उनकी नौकरी लग चुकी है।
विज्ञापन

डलहौजी उपमंडल में ऐसे करीब 64 मामले सामने आए हैं। इन मामलों में 59 मामले ऐसे हैं, जिनमें किसान इनकम टेक्स के दायरे में आते है। इसके बावजूद उन्होंने किसान सम्मान निधि प्राप्त कर ली है जबकि पांच अन्य श्रेणी के मामले हैं। इन मामलों में प्रति 2000 रुपए धनराशि चार से छह बार किस्तों के रूप में प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन

इनसेट
डलहौजी के तहसीलदार राजेश जरियाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि डलहौजी तहसील के तहत करीब 64 अपात्र किसानों को नोटिस जारी कर राशि लौटाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर अपात्र किसान इस मामले में कोई जवाब नहीं देते हैं, तो उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed