फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Dalhousie has the highest snowfall of the season

डलहौजी में सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी दर्ज

Fri, 04 Feb 2022 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Dalhousie has the highest snowfall of the season
बर्फबारी के बीच डलहौजी मार्ग पर सड़क के बीच बर्फ में फंसी गाड़ी। - फोटो : Chamba
डलहौजी(चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई। वीरवार और शुक्रवार को गांधी चौक में करीब 85 और डैणकुंड में 170,आहला में 115 और लक्कड़मंडी में 109 सैंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद क्षेत्र के समस्त मार्ग बंद पड़ गए हैं। साथ ही जनजीवन भी पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। वहीं, दूसरी तरफ बर्फबारी थमने के बाद उपमंडलीय प्रशासन और नगर परिषद डलहौजी की ओर से बस स्टैंड से सुभाष चौक, गांधी चौक और अन्य मार्गों से बर्फ हटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा डलहौजी से बनीखेत बस स्टैंड में बर्फ के चलते काफी फिसलन है। इस कारण वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस बार हुई बर्फबारी की वजह से आगामी दिनों में पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ेगा। ऐसी उम्मीद व्यापारियों में बंध गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि पर्यटन स्थल डलहौजी में उम्मीद से अधिक बर्फबारी ने सबको स्तब्ध करने का काम किया है। शुक्रवार सुबह बनीखेत से डलहौजी के लिए वाहनों की आवाजाही दो घंटों के लिए बाधित रही। इसे सुचारू करवाने के लिए डलहौजी प्रशासन सुबह से ही डट गया। इस दौरान मार्ग को बहाल करवा कर पर्यटन स्थल डलहौजी में फंसे पर्यटकों और डलहौजी आने वाले पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों के जरिये लाया व ले जाया गया। डलहौजी में बर्फबारी के बाद सभी विभाग अलर्ट मोड़ पर आकर व्यवस्थाओं को सुचारु करने के कार्य में डट गए हैं। प्रशासन से आहला से आगे खज्जियार के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके अलावा धीरे-धीरे व्यवस्थाओं को पटरी पर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द बहाल होगी व्यवस्था
एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने कहा कि बनीखेत-डलहौजी बर्फबारी के कारण सुबह दो घंटे बंद रहा। इसे सुचारु करवाकर डलहौजी में फंसे पर्यटकों को बनीखेत और बनीखेत से पर्यटकों को डलहौजी पहुंचाया गया। कहा कि सभी विभाग व्यवस्था को सुचारू करवाने के लिए डटे हुए हैं। जल्द व्यवस्थाएं बहाल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed