फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   dalhouise 113 crore scheme inaugrted by cm

डलहौजी में 113.45 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्दघाटन

Thu, 12 Nov 2020 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
dalhouise 113 crore scheme inaugrted by cm
बनीखेत में विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। जिले के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने डलहौजी विधानसभा क्षेत्र को 113.45 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 8.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बासा से नदाल सड़क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.86 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित समाह से हादिला, स्टेज-2 संपर्क मार्ग, 7.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जावनास से भासुआ संपर्क मार्ग, 3.62 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला लंगेड़ा में सलांदरी नाला पर निर्मित 30 मीटर लंबे डबल लेन पुल, 2.85 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला में घराट नाला पर 25 मीटर लंबे डबल लेन पुल, 4.07 करोड़ रुपये की लागत से जम्मू और कश्मीर सीमा सड़क बाथरी सुुंडला लंगेड़ा रोलाह नाला पर 40 मीटर लंबे डबल लेन पुल, कुंडी (सलूणी) में एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हवाई अड्डे और सुंदल में एक करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन लेवल-3 के लिए निर्मित होने वाले अतिरिक्त खंड का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने 9.11 करोड़ रुपये की लागत से बासा से नदाल सड़क के स्तरोन्यन, 5.19 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली अनी के समीप सलूणी सड़क, 5.30 करोड़ की थलोगा सड़क, 9.64 करोड़ से बनने वाली चकोली से अंडवास सड़क, 8.06 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली चकोली से ढाला सड़क, 5.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जवानस से भासुआ सड़क बैच-2, लचोड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन के निर्माण, भलेई में राजकीय उप कोषागार भवन के लिए एक करोड़ रुपये और 10.83 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 50 बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल सलूणी की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 1.56 करोड़ रुपये की लागत से सेरपुर में निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना, तहसील सलुणी की विभिन्न ग्राम पंचायतों की सूखा प्रभावित बस्तियों, बरांगल, भलेइ, वांगल, ओहरा, सिम्मी और कनेड़ बस्तियों के लिए 11.64 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊ जल आपूर्ति योजना, तहसील सलुणी की ग्राम पंचायतें माउरा, बाडका, दरेकरी और सेरी की सूखा प्रभावित जलापूर्ति योजनाओं के स्रोत स्तरीय संवर्धन के लिए 1.98 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्टेज-2 के तहत 3.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली मनोला विश्राम गृह से मंधियार सड़क और कैंथले भिदरोह सड़क में भिदरोह नाला पर 1.11 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 15 मीटर लंबे पुल के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed