{"_id":"57ea68d94f1c1b6d19573b06","slug":"cylinder-godown-in-killar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलाड़ में 28 लाख से बनेगा गैस सिलेंडर गोदाम : भरमौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलाड़ में 28 लाख से बनेगा गैस सिलेंडर गोदाम : भरमौरी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Tue, 27 Sep 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय के शैली में मंगलवार को वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वन मंत्री ने कहा कि यह गोदाम बनने से पांगी उपमंडल में तीन हजार गैस सिलेंडर के भंडारण की क्षमता बढ़ेगी। जिससे सर्दियों के मौसम में घाटी के लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे। इससे पूर्व वन मंत्री ने किलाड़ पंचायत के करहोटी गांव में पशु औषधालय एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि किलाड़ मुख्यालय में इमारती लकड़ी का डिपो 15 दिनों के भीतर खोला जाएगा। जिससे घाटी की सभी पंचायतों के लोगों को इमारती लकड़ी उपलब्ध होगी। वन मंत्री ने करहोटी गांव में महिला मंडल भवन के लिए पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।
विज्ञापन
इसके अलावा वन मंत्री ने लौहार बस्ती व परमस गांव के पक्के रास्ते के लिए एक लाख दस हजार रुपये, महालियत गांव के रास्ते के निर्माण के लिए पचास हजार और करहोटी गांव में शौचालय बनाने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य राम चरण राणा, किशन चोपड़ा, सतीश शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त पांगी कर्म सिंह चौधरी, एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।