{"_id":"664f3b3cf72102c3750883da","slug":"cycling-farmers-should-do-farming-with-modern-techniques-bhardwaj-chamba-news-c-88-1-cmb1003-125504-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीकों से खेतीबाड़ी करें किसान : भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीकों से खेतीबाड़ी करें किसान : भारद्वाज
विज्ञापन
सलूणी के भांदल में उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन के तहत कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय वनस्पति स्वास्थ्य प्रबंधन संस्थान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से कृषि एवं बागवानी उत्पादों के निर्यात प्रोत्साहन के लिए भांदल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हैदराबाद में कार्यरत वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. ज्योति भारद्वाज विशेष रूप से मौजूद रहीं।
बागवानी अधिकारी अनिल डोगरा के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें होलिस्टिक हिमालय के महिला किसान और अध्यक्ष यूनिस बानो, सीईओ डॉ. मोहम्मद रियाज़ और संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। डॉ. ज्योति भारद्वाज ने उनके संस्थान की कृषि संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पादप स्वास्थ्य प्रबंधन और निर्यात क्षमता बढ़ाने के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अलावा संस्थान की ओर से आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी जोर दिया जाता है। यह क्षमता निर्माण किसी भी कृषि क्षेत्र में किया जा सकता है। डॉ. ज्योति ने किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात संबंधित जानकारी दी और अच्छी कृषि पद्धतियों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनका संस्थान निर्यात संवर्धन द्वारा कृषि को बढ़ावा देगा। डॉ. ज्योति ने बताया कि उनका संस्थान किसानों की हर संभव मदद करेगा। इससे किसानों का उत्साह बढ़ेगा। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।