{"_id":"6005c63d8ebc3e2f7566b24b","slug":"cycle-race-in-chamba-pancham-win-chamba-news-sml3581850127","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस में पंचम रहा अव्व्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस में पंचम रहा अव्व्ल
विज्ञापन
चंबा में साईकिल रेस शुरू हाने से पहले प्रतिभागी युवक।
- फोटो : Chamba
चंबा। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय पर साइकिल रेस के साथ सड़क सुरक्षा माह का आगाज किया। उपायुक्त चंबा डीसी राणा नेे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल, एसडीएम शिवम प्रताप सिंह और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उपायुक्त डीसी राणा ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। होटल इरावती से आरंभ हुई साइकिल रेस हरदासपुरा, बालू और भरमौर चौक से होते हुए वापिस होटल इरावती पहुंचकर संपन्न हुई। साइकिल रेस में पंचम महाजन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि ईशान शम्मी दूसरे और शाश्वत तीसरे स्थान पर रहे। प्रशासन की ओर से विजेताओं और प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। शराब और अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन किसी भी सूरत में न चलाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों का प्रमुख उद्देश्य वाहन चालकों और आम जनमानस में सड़क सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ के बाद 19 जनवरी को क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 जनवरी का फोकस सड़क पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर रहेगा।
यह बच्चों और बुजुर्गों पर केंद्रित रहेगा। 21 को तेजरफ्तार के बुरे प्रभाव, 22 को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के दिशा निर्देश, 23 को ट्रक और टैक्सी चालकों, 24 को बैरियर और टोल प्लाजा, 25 को परिवहन विभाग की दी जा रही सेवाओं को प्रदर्शित करने, 26 को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करके गणतंत्र दिवस मनाने, 27 को हेलमेट पहनने के फायदों, 28 को वाहनों की फिटनेस, 29 को वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट करने, 30 को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, 31 को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर आधारित गतिविधियां होंगी।