{"_id":"683d7e79fa6f433054044a75","slug":"customers-are-drawn-by-the-aroma-of-the-dishes-chamba-news-c-88-1-cmb1002-151936-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: व्यंजनों की खुशबू से खिंचे चले आ रहे ग्राहक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: व्यंजनों की खुशबू से खिंचे चले आ रहे ग्राहक
विज्ञापन
व्यंजनों की खुशबू से खिंचे चले आ रहे ग्राहक
हर सप्ताह नया परोस रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
सिड्डू, ढोकला और खीर बने आकर्षण का केंद्र
सोमवार और मंगलवार को उमड़ रही ग्राहकों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्राहकों को हर सप्ताह व्यंजनों में कुछ नया परोस रही हैं। पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल इन दिनों खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिड्डू, बेसन और सूजी के ढोकले के साथ ही स्वादिष्ट खीर जैसे व्यंजनों ने लोगों का ध्यान खींचा है। हर सोमवार और मंगलवार को इन स्टॉलों पर विशेष रूप से भीड़ उमड़ रही है। खाने के शौकीनों की कतारें ये साबित करती हैं कि लोगों में पारंपरिक व्यंजनों के प्रति खासी रुचि है। महिलाएं इन स्टॉलों पर हर हफ्ते कुछ नया परोस रही हैं, जिससे ग्राहकों को हमेशा कुछ अलग और स्वादिष्ट चखने को मिल रहा है। हर स्टॉल पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू महक उठा है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं राजिंद्र देवी, गीता देवी, सरोज कुमारी, दर्शना देवी आदि ने बताया कि इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया है, बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की है। यह पहल नारी सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। महिलाएं पारंपरिक व्यंजनों को आधुनिक ढंग से परोस रही हैं, जिससे लोग आकर्षित हो रहे हैं।