फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowds have started gathering to take a dip in Dal Lake on Raksha Bandhan.

Chamba News: रक्षाबंधन पर डलझील में डुबकी लगाने के लिए जुटने लगी भीड़

Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Crowds have started gathering to take a dip in Dal Lake on Raksha Bandhan.
भरमौर से डलझील जा रहे शिव भक्त, इस दिन का स्नान माना जाता है शुभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा अधिकारिक तौर पर शुरू होते ही रक्षाबंधन व श्रावण पूर्णिमा के स्नान के लिए सैंकड़ो शिव भक्त डल झील जा रहे हैं।
इस पवित्र दिन कैलाश पर्वत के दर्शन के उपरांत डल झील में डुबकी लगाने के बाद चतुर्मुखी शिव लिंग की पूजा-अर्चना करेंगे। उधर, लाहौल-स्पिति से शिव भक्तों का जत्था भी 28 अगस्त को पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन डल में पंहुचेगा। यह जत्था पैदल कुगति जोत पार कर कार्तिक स्वामी के दर्शन कर परिक्रमा के रास्ते आएगा। रक्षाबंधन और श्रावण पूर्णिमा के पावन पवित्र दिन डल झील पर डुबकी लगाएंगे। जैसे ही लाहौल के श्रद्धालुओं का जत्था डल झील पर पहुंचेगा तो वहां का माहौल भगवान शंकर के जयकारों से गूंज उठेगा। महंत आकाश गिरी बताते हैं कि श्रावण महीनें के दिनों भगवान शंकर की पूजा, व्रत सच्चे मन से करते हैं उन पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहती है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed