फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crowd of people gathered in shops on Dhanteras

Chamba News: धनतेरस पर दुकानों में उमड़ी लोगों की भीड़

Fri, 10 Nov 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Nov 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathered in shops on Dhanteras
चंबा में दीपावली के अवसर पर शहर में मिट्टी के दीयों की खरीदारी करती महिला।संवाद
चंबा। धनतेरस पर्व को लेकर चंबा शहर में खूब चहल-पहल देखने को मिली। लोग गहनों समेत चांदी के सिक्के, बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां की खरीदारी करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बाजार में हर एक आभूषणों की दुकानें ग्राहकों से भरी हुईं देखी गईं। इस पर्व को शुभ मानकर लोग चांदी, सोना, पीतल,स्टील खरीदते दिखे। वहीं अन्य दुकानों में भी लोग खरीदारी करने में जुट रहे। शुक्रवार को बारिश होने के बावजूद सुबह ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं, वाहनों की आवाजाही के चलते जाम भी लगा। सोना महंगा होने के बाद भी लोग सोना खरीदते नजर आए। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक्स सामान और बर्तनों की दुकानों में सुबह से ही भीड़ देखी गई। लोग इस दिन के इंतजार में रहते हैं कि वे धनतेरस के दिन वे सोना, चांदी, स्टील समेत अन्य चीजों की खरीदारी करेंगे। नए डिजाइन आभूषण की मांग ज्यादा रही। साथ ही शोरूम और दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज की भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed