फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Crossing the borders of three states to reach Chamba from Pangi

पांगी से चंबा पहुंचने के लिए लांघनी पड़ रहीं तीन राज्यों की सीमाएं

Sat, 19 Nov 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Crossing the borders of three states to reach Chamba from Pangi
तीसा (चंबा)। चंबा-भंजराडू-किलाड़ वाया साच पास मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया है। मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थमने से अब पांगीवासियों को तीन राज्यों की सीमाएं लांघ कर चंबा पहुंचना पड़ रहा है। चुराह उपमंडल के तहत काणों जोत पर वर्षभर बर्फ जमी रहती है। वहीं वाया साच पास मार्ग पर तीन से चार फीट बर्फ पड़ चुकी है। इसके चलते किलाड़-भंजराडू-चंबा मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो चुका है। मौसम के बदलते मिजाज के कारण इस बार नवंबर के शुरू में ही हिमपात हो गया है। इससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र पांगी के लिए किलाड़-भंजराडू-चंबा मार्ग ही सुगम रहता है जो बर्फबारी के कारण बंद पड़ चुका है। हर वर्ष प्रशासनिक आदेशों के चलते 15 नवंबर के बाद साच पास मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करवा दिया जाता है। इसके बाद 25 मार्च तक ही सड़क को दोबारा यातायात के लिए बहाल करवाने के प्रयास होते आए हैं। लिहाजा इस वर्ष नवंबर के आरंभ में ही बर्फबारी ने वाहन चालकों समेत पांगीवासियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

योगेश कुमार, कपिल कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, लोकेश राज, रजनीश कुमार आदि ने बताया कि प्रशासन को पांगीवासियों की सहूलियत के लिए साच पास मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध करने चाहिए जिससे किसी के एकाएक बीमार होने पर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed