{"_id":"573756964f1c1bf50691a0df","slug":"two-ladies-eaten-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं ने गलती से खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो महिलाओं ने गलती से खाया जहर
ब्यूरो, अमर उजाला,चंबा
Updated Sat, 14 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में जहरीला पदार्थ खाने के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि दो महिलाओं ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
पहला मामला मैहला पंचायत के दाड़वी गांव में सामने आया है। जहां पर संजू देवी (35) पत्नी नेत्र सिंह ने अनजाने में कोई जहरीली वस्तु खा ली। संजू देवी की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे फौरन क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए।
विज्ञापन
दूसरा मामला बकाण पंचायत के धारना गांव का है। जहां पर मानसी देवी (38) पत्नी धर्म चंद ने जहरीला पदार्थ गलती से खा लिया। इसका पता परिजनों को उस समय लगा, जब कुछ देर के बाद मानसी देवी की तबीयत खराब होने लगी। परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आए। उपचार मिलने के बाद दोनों महिलाओं की हालत में सुधार है। इस संबंध में डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि दोनों महिलाओं ने गलती से जहर खाने के बयान दर्ज करवाएं हैं।
विज्ञापन