फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   two injuried in kwarsi

क्वांरसी में जेसीबी पर मलबा गिरने से चालक समेत दो घायल

Thu, 30 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 30 Jun 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र होली में सड़क निर्माण में लगी जेसीबी पर मलबा गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल चंबा रेफर कर दिया गया है। चंबा में उपचार के बाद  डॉक्टर ने दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार शाम के समय क्वांरसी पंचायत में हिकम में साई शक्ति कंपनी की जेसीबी सड़क निर्माण कार्य में जुटी थी। उसी दौरान सड़क के साथ पहाड़ी के ऊपर से भारी संख्या में पत्थर व मिट्टी जेसीबी के ऊपर गिर गई। जिससे जेसीबी का चालक व हेल्पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां पर आस पास के लोग व कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए। जिन्होंने दोनों घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान गुड्डू पुत्र देश राज निवासी गांव चाकला डाकघर होली और अजीत निवासी गांव हिलिंग पंचायत क्वांरसी के रूप में हुई है। चिकित्सा अधिक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि वीरवार को रात के समय मलबे की चपेट में आने से घायल हुए दो लोगों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने दोनों घायलों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वीरवार को क्वांरसी पंचायत में जेसीबी के ऊपर मलबा गिरने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed