{"_id":"577a62364f1c1b6e697fa5cb","slug":"two-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में दो बसों में टक्कर, तीन महिलाओं समेत चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में दो बसों में टक्कर, तीन महिलाओं समेत चार घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 04 Jul 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट मार्ग पर शहर के नजदीक बारगाह में सोमवार सुबह करीब दस बजे परिवहन निगम व एक निजी बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में निजी बस में सवार तीन महिलाएं व एक पुरुष घायल हो गया। सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचा दिया। घायलों की पहचान नैनो देवी, बीना देवी, नीलम व केहर सिंह सभी निवासी सलूणी के रूप में हुई। सभी घायल निजी बस में सवार थे। सरकारी बस में बैठे लोगों को चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार होली-चंबा-कांगड़ा रूट पर बस स्टैंड से निकली सरकारी बस की लिग्गा से चंबा आ रही निजी बस के साथ बारगाह मोड़ पर टक्कर हो गई। हादसे में निजी बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जो भी लोग घायल हुए हैं वे चालक के पीछे वाली सीटों पर बैठे थे। केहर सिंह पुत्र सोभिया राम निवासी वासा तहसील सलूणी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परिवहन निगम की बस का चालक तेज गति से चंबा की तरफ से आ रहा था और उसने मोड़ पर अचानक निजी बस को टक्कर मार दी जिससे सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल केहर सिंह की शिकायत पर परिवहन निगम की बस के चालक संजय कुमार के खिलाफ भादंसं की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। सभी घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं और इन बयानों के आधार पर सरकारी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।