{"_id":"58bc49354f1c1be25ee7e615","slug":"two-brother-betten","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाईयों में मारपीट, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सैली गांव में रहने वाले दो भाईयों में हुई मारपीट का मामला सामने आया है। मामले के अनुसार कर्मचंद पुत्र माधो राम व उसके भाई नैनसुख में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पहले तो झगड़ा बहसबाजी तक ही सीमित रहा। इस दौरान नैनसुख ने बिना कुछ सोचे समझे अपने भाई कर्मचंद से मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने बीचबचाव कर दोनों के गुस्से को शांत करवाया।
विज्ञापन
घटना के बाद कर्मचंद ने अपने भाई नैनसुख के खिलाफ मारपीट करने का मामला चंबा थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादंसं की धारा 325 व 323 के तहत आरोपी नैनसुख पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विरेंद्र तोमर ने बताया कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शिता से जांच कर रही है।
विज्ञापन