फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   truck accident in chamba, driver injure

साबुन ले जा रहा टैंपो खाई में लुढ़का, ड्राइवर घायल

Sat, 11 Feb 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Sat, 11 Feb 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
truck accident in chamba, driver injure
accident - फोटो : accident

चंबा-जोत मार्ग पर शुक्रवार रात डुगली नाला में साबुन से भरा टैंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंपो में चालक ही सवार था। चालक को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


चालक की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र फतेह सिंह निवासी बड़ोह तहसील अंब के रूप में हुई है। टैंपो साबुन की सप्लाई लेकर ऊना से वाया जोत मार्ग होकर धरवाला जा रहा था। देर रात के समय डुगली नाला के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। साथ ही घायल को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल चालक नरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के बाद वह खुद ही वाहन से निकलकर सड़क पर पहुंच गया था। इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि टैंपो दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया किया गया है। गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति को सिर और बाजू में गंभीर चोटें लगी हैं।

...
पुलिस कर रही है मामले की छानबीन : डीएसपी
डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर एक टैंपो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। दुर्घटना में चालक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के वक्त चालक के अलावा गाड़ी में अन्य कोई भी सवार नहीं था। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
000

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed