फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   tb hospital residence problem

क्षय रोग अस्पताल के साथ बने सरकारी आवासों की हालत खस्ता

Fri, 20 Nov 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 20 Nov 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
tb hospital residence problem

 क्षय रोग अस्पताल के साथ बने सरकारी आवासों की हालत काफी दयनीय होती जा रही है। यह आवास स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के रहने के लिए बनाए गए हैं परंतु इन दिनों आवास भवनों की हालत काफी खराब होती जा रही है।

विज्ञापन



भवन की इमारतों पर पौधे उगते जा रहे हैं। इसके कारण इमारतों में दरारें भी बनती जा रही हैं। समय रहते इमारतों पर उगे हुए पौधों को नहीं काटा गया तो भवन की दरारें भयंकर रूप ले सकती है। ऐसे में कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकता है परंतु अभी तक विभाग की ओर से इनकी मरम्मत के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन



 भवन में रहने वाले कर्मचारियों का कहना है कि भवन के बाथरूम से कई बार बारिशों में पानी भी टपकता रहता है। इसके कारण भवन में पानी भी भर जाता है। इसके अलावा भवन की इमारतों से पानी का रिसाव हो रहा है। इमारतों से पानी का रिसाव होने से वहां पर रहने वाले कर्मचारियों व उनके परिजनों को बीमारी होने का भय भी सता रहा है। इमारतों में पानी के रिसाव से दीवारों पर हुआ रंग भी उखड़ता जा रहा है। सरकारी आवासों के चारों तरफ कंटीली झाड़ियों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन झाड़ियों को विभाग की ओर से एक बार भी नहीं काटा गया है। आवासों में रहने वाले कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षय रोग अस्पताल के पास बने सरकारी आवासों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए ताकि वहां पर रहने वाले कर्मचारियों को डर के साये में नहीं रहना पड़े।
 उधर, सीएमओ जीआर कौशल ने बताया कि आवासों की खस्ताहालत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जल्द ही उनकी मरम्मत करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed