{"_id":"757987cab1b0c240959201c13712cbeb","slug":"taxi-union-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन ने मांगा स्थायी बूथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैक्सी यूनियन ने मांगा स्थायी बूथ
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन चंबा का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम शुभकरण सिंह से मिला। इसमें सभी टैक्सी चालकों ने टैक्सी स्टैंड में बूथ केंद्र खोलने की मांग की। यूनियन के प्रधान राकेश चौणा ने बताया कि टैैक्सी स्टैंड के पास बूथ केंद्र चलाने के लिये अभी तक कोई भी कमरा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
इस बात को लेकर सभी चालकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि टैक्सी स्टैंड में बूथ खोलने के लिये जिला प्रशासन से कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बूथ केंद्र नहीं होने के कारण बाहर से आने वाली सवारियों की कोई पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि गगल टैक्सी स्टैंड में हुए हादसे की वजह से चंबा के टैक्सी चालक काफी डर गये हैं।
विज्ञापन
इन हादसों में चंबा का एक टैक्सी चालक अपनी जान भी गंवा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा आज तक टैक्सी स्टैंड को बूथ के लिये एक कमरा उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। उन्होंने एडीएम शुभकरण सिंह से गुहार लगाई कि टैक्सी स्टैंड चंबा में बूथ बनाने के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाया जाये। इस मौके पर राकेश कुमार, धीरज कुमार, संजय महाजन, सुरेंद्र, मनोज, तिलक, राज कुमार सहित अन्य टैक्सी चालक मौजूद रहे। उधर, अतिरिक्त दंडाधिकारी शुभकरण सिंह मांग पर गंभीरता से विचार करने की बात कही।
विज्ञापन