{"_id":"57f4f4054f1c1b5d4826f52c","slug":"sundla-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंडला बिहाली मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुंडला बिहाली मार्ग पर कार खाई में गिरी, चालक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 05 Oct 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में एक दर्दनाक हादसे में दो कार सवारों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
यह हादसा मंगलवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे के करीब उस समय हुआ जब कार चालक विजय कुमार (32) पुत्र डेजू निवासी गांव सेईल रजेरा चंबा और ज्ञानी (25) पुत्र कर्मों निवासी गांव सेईल रजेरा चंबा किसी काम को निपटा कर अपने घर चंबा जा रहे थे। तभी सुंडला बिहाली मार्ग पर इनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के फौरन बाद ज्ञानी ने अपने मोबाइल के माध्यम से घटना की सूचना आगे दी। जिसके बाद घटनास्थल तक मदद पहुंचने तक कार चालक विजय का खून बहुत बह चुका था। दोनों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा लाया गया। लेकिन चालक विजय कुमार ने क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दूसरा घायल ज्ञानी इस हादसे में बाल बाल बच गया। उधर पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लेकर लोगों के बयान दर्ज किए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। यह दोनों कार सवार एक ही गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। उन्होंने इस दुर्घटना से प्रभावित हुए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की।