फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snowfall in pangi, no link with world

पांगी घाटी में भारी हिमपात से थमी जिंदगी की रफ्तार

Sat, 12 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 12 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
snowfall in pangi, no link with world

 बर्फबारी का दौर गुजरने के बाद शनिवार को चंबा में लोगों ने राहत की सांस ली। दिन भर मौसम का मिजाज शांत रहा। जबकि प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे जिला में हुए नुकसान के बारे में जानकारी हासिल करते रहे। हालांकि पांगी में बर्फबारी की वजह से प्रभावित आम जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है।

विज्ञापन



बीते वीरवार की शाम से तेज बारिश और बर्फबारी अगले दिन शुक्रवार देर शाम तक जारी रही। इससे चंबा-बैरागढ़, चंबा-सनवाल, चंबा-भरमौर, चंबा-होली, डलहौजी-खजियार, चंबा-खजियार व चंबा जोत मार्ग पर बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित रहा तो मौसम के कहर को देखते हुए कामकाजी लोग भी आवासों में दुबके रहने को मजबूर थे। कुलमिलाकर कहें तो सर्दी के मौसम की इस पहली तेज बारिश और भारी हिमपात ने लोगों को आगामी सर्दियों के मिजाज के बारे में संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन



चंबा की पांगी घाटी में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से ठप रहा। यहां पर पांगी मुख्यालय किलाड़ में एक फुट से ज्यादा, तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो से ढाई फुट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया। फिलहाल शनिवार को मौसम साफ रहने के बाद नेट गुरू की भविष्य वाणी के अनुसार पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है जो कि लोगों की ओर से सर्दी से निपटने के लिए किए जाने इंतजामों को करने के लिए काफी समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त एम सुधा देेवी का कहना है कि लोगों को मौसम के मिजाज को देखते हुए अपनी दिनचर्या निर्धारित करनी होगी। उन्होंने कहा हिमस्खलन से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed