फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   snake bite bhadia

सिंगी में बच्चे और भड़ियां में व्यक्ति को सांप ने डसा, बच्चे की मौत

Mon, 19 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Mon, 19 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन

चंबा में सांप डसने के दो मामले सामने आए हैं। जिनमें से एक में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। जबकि पचास वर्षीय एक व्यक्ति का स्वास्थ्य उपचार चल रहा है। पहले मामले में चंबा के साथ लगती सिंगी पंचायत के छपटी गांव का छह वर्षीय सुमित कुमार पुत्र चेत राम अपने घर के साथ ही खेल रहा था।

विज्ञापन


खेल-खेल में बच्चे को सांप कब डस गया,  इसका पता नहीं चला। जब बच्चे पर जहर हावी हो गया तो बच्चा गश का खाकर गिर गया। परिजन उसे फौरन चंबा अस्पताल ले आए लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुमित को मृत करार दे दिया। उधर दूसरा मामला चंबा की भड़ियाकोठी पंचायत के जल्ला गांव में सामने आया। जहां पर पचास वर्षीय जगदीश पुत्र दयाल को सांप ने उस समय डस लिया। जब वह अपने घर के साथ लगती घासनी में घास काट रहा था। जगदीश को जैसे ही सांप ने डसा उससे परिजन फौरन उपचार के लिए चंबा चिकित्सालय ले आए।
विज्ञापन


जहां पर आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद जगदीश को एंटी वैनम का इंजेक्शन दे दिया गया है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि इन दिनों सांप काटने के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। लिहाजा लोगों को इस दिशा में सतर्क रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सही समय पर घायल को अस्पताल पहुंचाया जाए ताकि स्वास्थ्य विभाग घायल का उपचार कर सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं व इंजेक्शन उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed