फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   sevrej conection

सीवरेज कनेक्शन नहीं लिया तो कटेंगे बिजली, पानी के कनेक्शन

Sat, 30 Jan 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा Updated Sat, 30 Jan 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन

चंबा में सीवरेज के कनेक्शन न लेने वाले लोगों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। आईपीएच की ओर से सीवरेज संबंधी जांच प्रक्रिया में पाया गया कि शहर के विभिन्न वार्ड के कुछ लोगों ने सीवरेज कनेक्शन न लेकर सीवरेज सीधे निकास नालियों में डाल रखा है।  लिहाजा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस अनियमितता को करने वाले लोगों पर शिंकजा कसेगा। हालांकि सीवरेज के कनेक्शन न लेने के पीछे कई तरह के कारण हो सकते हैं। जिनमें मुख्य रूप से साथ लगते पड़ोसी द्वारा सीवरेज पाइप के लिए निकास लायक जगह मुहैया न करवाना मुख्य कारण हो सकता है। नगर परिषद हस्तक्षेप कर ऐसे मामले को सुलझाने का काम कर सकती है। अगर अनियमितता करने वाले लोगों को अपने बिजली और पानी के कनेक्शन बचाने हैं तो जल्द सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईपीएच चंबा के अधिशासी अभियंता पीके शर्मा ने बताया कि विभाग जल्द ही इस रिपोर्ट को तैयार कर प्रशासन की अध्यक्षता में नगर परिषद के साथ कार्रवाई को अंतिम रूप देगा। लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से सीवरेज को खुला रखना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने बताया कि जिन लोगों ने सीवरेज के कनेक्शन नहीं ले रखे हैं वह नैतिकता के आधार पर तुरंत सीवरेज कनेक्शन के लेने के लिए आवेदन करें। चंबा शहर को साफ और स्वच्छ रख कर इसकी गरिमा को बनाने में अपना सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed