{"_id":"58c034a44f1c1b5d3ddc538c","slug":"sampling-of-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में स्वास्थ्य विभाग ने भरे दवाइयों के सैंपल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा में स्वास्थ्य विभाग ने भरे दवाइयों के सैंपल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
medicine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर की दवाइयों की दुकानों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने दर्द निवारक दवाइयों के सैंपल भरे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानों में रखी दवाइयों की पूरी जांच पड़ताल भी की। निरीक्षण के दौरान दो केमिस्टों की दुकानों से सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान केमिस्टों को हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रतिबंधित दवाई की बिक्री न करें। ऐसा करने वाले केमिस्टों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। उधर, ड्रग इंस्पेक्टर नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शहर में स्थित दो केमिस्ट की दुकानों से दर्द निवारक दवाओं के सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
रोल बैंडेज का सैैंपल फेल, कंपनी को नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने एक माह पहले शहर की एक केमिस्ट की दुकान से रोल बैंडेज का सैंपल भरा था। जिसे जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया था। रिपोर्ट विभाग के पास मंगलवार को पहुंची है। जांच में रोल बैंडेज के सैंपल को फेल करार दिया गया है। इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित केमिस्ट को फेल हुए रोल बैंडेज की बिक्री न करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि रोल बैंडेज निर्माता कंपनी को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है।
बकलोह में टीम देखकर भागा केमिस्ट
उधर, बकलोह में स्वास्थ्य विभाग की टीम को बिना जांच पड़ताल किए ही वापस लौटना पड़ा। विभाग को लगातार केमिस्ट की मनमानी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां गई। इसकी सूचना केमिस्ट को पहले से ही मिल गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम बकलोह पहुंची उससे पहले ही केमिस्ट अपनी दुकान का शटर बंद करके वहां से भाग खड़ा हुुआ।