{"_id":"582468d44f1c1b8553b3a4a6","slug":"rabbery-in-jassor","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसूर गांव में घर से छह लाख के आभूषण ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जसूर गांव में घर से छह लाख के आभूषण ले उड़े चोर
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 10 Nov 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
चोरी के मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल भटियात की समोट पंचायत के जसूर गांव में एक फौजी के घर में चोरी करके चोर लगभग छह लाख रुपये की कीमत के आभूषण ले गए। जिस समय यह वारदात हुई घर के लोग सो रहे थे।
विज्ञापन
चोर सड़क के साथ लगती घर की खिड़की की ग्रिल तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। जिसके बाद उन्होंने उस कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी तोड़ी और उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण ले गए। अगली सुबह जब तक घर के लोगों ने उठ कर देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
लिहाजा उन्होंने फौरन इसकी सूूचना नजदीकी पुलिस थाना में दे दी। जहां से डीएसपी डलहौजी की अगुवाई में पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। शुरूआती दृष्टि से तो यह किसी मझे हुए चोरों की वारदात लगती है।
विज्ञापन
क्योंकि अज्ञात चोर घर में घुसे भी और वहां सोए लोगों को इस बात का आभास भी नहीं होने दिया कि चोरी हो रही है। जिस समय चोरी हुई उस समय में घर में फौजी के माता-पिता और उसका छोटा भाई मौजूद था। उधर इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जल्द गिरफ्तार होंगे चोर : डीएसपी
डीएसपी डलहौजी सागर चंद्र ने बताया कि घटनास्थल से चोरी होने के प्रमाण मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा अच्छी तरह से लिया है। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोर शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।