फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   project tunnel, one injuried

लामू में प्रोजेक्ट की टनल में भूस्खलन, एक मजदूर घायल

Tue, 11 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Tue, 11 Oct 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन

कबायली क्षेत्र होली के लामू में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना के टनल में काम करते समय भूस्खलन हो गया। जिससे वहां पर काम कर रहे मजदूूूरों में से एक इसकी चपेट में आने से घायल हो गया है। अन्य ने भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


हादसे के समय सुरंग में करीब एक दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अन्य कामगारों ने टनल में फंसे घायल मजदूर व सहमे अन्य कामगारों को बाहर निकाला। जहां से पीड़ित मजदूर को होली में आवश्यक प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल मजदूर की पहचान देव राज (45) पुत्र मान बहादुर गांव दाग डाकघर रामपुर नेपाल के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सोमवार शाम चार बजे के करीब परियोजना की टनल निर्माण साइट हिलिंग लामू में टनल खोदने के लिए लगी ड्रिल मशीन के साथ काम कर रहे थे। अचानक कंपन के साथ टनल में भूस्खलन होना शुरू हो गया। यह तो भगवान की गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घायल मजदूर का क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा में स्वास्थ्य उपचार चल रह है। पीड़ित को मुंह, छाती, पीठ में काफी चोटें आई हैं। जिसका उपचार मिलने पर पीड़ित की हालत में सुधार होता बताया जा रहा है।  

क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा के चिकित्सा अधीक्षक जीवानंद चौहान ने बताया कि पीड़ित की हालत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। चिकित्सालय के चिकित्सक पीड़ित को बेहतर चिकित्सकीय उपचार दे रहे हैं।   


परियोजना के जीएम विक्रांत ने बताया कि परियोजना की ओर से पीड़ित को हर संभव सहायता दी जा रही है। टनल में सुरक्षा के मानकों के तहत काम किया जा रहा है। लेकिन अचानक इस तरह का मामला पेश आया। टनल में काम करने वाले कामगारों को सुरक्षा हिदायतों को पालन के निर्देश प्राथमिकता पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed