{"_id":"57fe395e4f1c1b762b28df45","slug":"poision-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चनेड़ में युवती ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चनेड़ में युवती ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Wed, 12 Oct 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहर खाने से मंगलवार देर रात एक युवती की मौत हो गई है। युवती को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया था। लेकिन यहां डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए।
विज्ञापन
युवती की मौत के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जिसमें उन्होंने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है। पुलिस इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है। युवती की पहचान अनीता कुमारी पुत्री महिंद्र सिंह निवासी गांव बटोड़ी डाकघर चनेड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को युवती खेत में काम करने के बाद घर पहुंची और उसने घर में रखी कोई जहरीली वस्तु खा ली। जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल चंबा ले आए लेकिन देर रात युवती की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि युवती के शरीर में जहर बुरी तरह से फैल चुका था। उसने इलाज के बीच में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जहर का मामला होने के कारण पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई थी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिवार वालों के बयान दर्ज किए। वहीं, डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने युवती के परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।