{"_id":"58ff866e4f1c1b9e65c0d502","slug":"po-cell-arrested-one-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीओ सेल ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस के पीओ सेल की टीम ने ओबड़ी मोहल्ला से उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसकी पहचान सिंघो राम पुत्र भगतो राम निवासी भटवाड़, सराहन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इसके खिलाफ वर्ष 2013 में जाली चेक देने का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे न्यायालय में भी पेश किया था जहां पर उसकी पेशी चल रही थी। वह लंबे समय से कोर्ट में अपनी पेशी पर नहीं आ रहा था। इसके चलते न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उद्घोषित अपराधी पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लगातार अपने ठिकाने बदल कर रहा था। मंगलवार को पुलिस के पीओ सेल को गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त अपराधी ओबड़ी मोहल्ला में ठहरा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर जाकर उक्त अपराधी को धर दबोचा और उसे न्यायालय में पेश किया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस के पीओ सेल ने ओबड़ी मोहल्ला में एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है।