फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   pickup accident, one killed.one injured

तरेहड़ में पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

Tue, 04 Apr 2017 09:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा। Updated Tue, 04 Apr 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
pickup accident, one killed.one injured
accident - फोटो : accident

चंबा-पण्ताह मार्ग पर तरेहड़ के पास सोमवार देर रात एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार चैन लाल पुत्र खड्डी राम निवासी पण्ताह अपनी पिकअप (एचपी-73-1397) को लेकर पण्ताह की तरफ जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी में राजिंद्र पुत्र व्यास देव निवासी मल्ला, डाकघर पण्ताह भी सवार था। पण्ताह से करीब एक किलोमीटर पीछे तरेहड़ नामक स्थान पर चालक ने गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार दोनों लोग घायल हो गए। जोरदार आवाज को सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा पहुंचाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से चालक को मामूली चोट लगने की वजह से उसे रात को ही घर भेज दिया गया। राजिंद्र कुमार को गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। राजिंद्र कुमार ने टांडा में दम तोड़ दिया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया कि पिकअप हादसे के घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल में लाया गया था। इसमें से एक ही हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर किया गया है। दूसरे को मामूली चोट होने की वजह से घर भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि चंबा-पण्ताह मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटना का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed