{"_id":"58650d204f1c1b255eeeb890","slug":"pickup-accident-in-baragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Updated Thu, 29 Dec 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
पिकअप गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर वीरवार को दोपहर के समय चलुंज मोड़ के पास एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन
घायलों को इलाज के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप एचपी 73- 6729 भंजराडू से देवी कोठी की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान चलुंज मोड़ के पास सड़क पर घूम रहे लावारिस पशु गाड़ी के सामने आ गए। पशुओं के बचाते हुए गाड़ी चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई गिर गई। हादसे के बाद सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल से घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
तीसा अस्पताल के डॉक्टर ऋषि पुरी ने बताया कि वीरवार को पिकअप दुर्घटना के दो घायलों को मामूली चोट लगी लगी थी। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। उधर, डीएसपी सलूणी महिंद्र सिंह मिन्हास ने बताया कि चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह दुर्घटना सड़क पर लावारिस पशु को बचाते हुई है। गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।