फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   people will strike agains company

मुआवजा न मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Sun, 10 Jan 2016 06:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Sun, 10 Jan 2016 06:30 PM IST
विज्ञापन
people will strike agains company

 आईएनर्जी प्रभावित परिवारों की हड़ताल रविवार को दसवें दिन भी जारी रही। पिछले दस दिन से प्रभावित परिवार मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन अभी तक प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के बारे में कोई भी बातचीत नहीं की गई है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का दावा है कि जल्द ही कंपनी प्रबंधन की ओर से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो स्थानीय जनता को लामबंद करके सड़कों पर चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने का तीस दिसंबर तक का समय दिया गया था लेकिन दिसंबर माह खत्म होने के बाद भी प्रभावित परिवारों को कोई भी मुआवजा प्रदान नहीं किया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुआवजा देने की बजाए कंपनी प्रबंधन व जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को हड़ताल को खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। आईएनर्जी प्रोजेक्ट निर्माण के दौरान जलींजन गांव में कई लोगों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई परिवारों को अपने घर को छोड़कर अपने रिश्तेदारों के घर पर रहना पड़ रहा है लेकिन कंपनी प्रबंधन की ओर से आज दिन तक प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। इसके कारण प्रभावित कंपनी प्रबंधन के खिलाफ हड़ताल पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed