{"_id":"5820a7d44f1c1b6729b37c14","slug":"pangi-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के सेेरी भटवास में बोलेरो लुढ़की, एक की मौत दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांगी के सेेरी भटवास में बोलेरो लुढ़की, एक की मौत दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 07 Nov 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के कबायली क्षेत्र पांगी में सेरी भटवास मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार तीन लोगों में से एक की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार शाम पांच बजे उस समय हुआ जब बोलेरो चालक सुरिंद्र कुमार वाहन को लेकर सेरी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी अचानक तंग रास्ते पर पर वाहन अनियंत्रित होकर लगभग बीस फुट गहरी खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में मौजूद तीनों लोगों को चोटें तो आई लेकिन राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर लोगों ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाल कर उपचार लिए भेजा।
विज्ञापन
पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। उधर इस मामले को लेकर भूपिंद्र सिंह निवासी गांव सेरी भटवास ने वाहन चालक सुरिंद्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही की वजह से हुआ है।
विज्ञापन
लिहाजा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ भादंसं की धारा 279, 337 और 304ए के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने की है।